चुनाव में नहीं काम आई पहचान, नेताओं के इन लाडलों को देखना पड़ा हार का मुंह

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार कई पूर्व मंत्रियों के लाडलों को हार का मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस की ओर से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री रंजीत सिंह के बेटे पुष्पेंद्र वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन वह हार गए।

यहां निर्दलीय आशीष कुमार विजयी हुए हैं। वहीं, वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर खुद भी और उनकी बेटी चंपा ठाकुर भी चुनाव हार गए हैं।

पूर्व मंत्री मनसा राम के बेटे करसोग से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महेश को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट से भाजपा के दीपराज विजयी हुए हैं। भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्व. ईश्वर दास धीमान के बेटे अनिल धीमान भी चुनाव हारे हैं।

इन्हें कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने पराजित किया है। धर्मपुर विधानसभा में निवर्तमान मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को भी हार का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र शेखर ने जीत हासिल की है।

इन नेताओं के बेटे जीते
पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य विजयी हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें शिमला ग्रामीण से प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी को रवि मेहता को पराजित किया है।

नगरोटा बगवा में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री रहे स्व. जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार को पराजित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *