बधाईः इस हिमाचली शिक्षक के आगे पस्त हुआ दिल्ली का पहलवान, जीता गोल्ड मेडल

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के मंडी के नामी पहलवान डॉ संजय यादव के आगे दिल्ली के पहलवान ने घुटने टेक दिए। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में संजय ने दिल्ली के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

परशुराम अवार्डी पहलवान ने पहले भी देश और प्रदेश का कई बार मान बढ़ाया है। अब चंडीगढ़ के मनीमाजरा इंडोर स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में 97 किग्रा भार में संजय ने स्वर्ण पदक जीता।

फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में संजय ने सेमीफाइनल में चंडीगढ़ के अमित को हराया और फाइनल में दिल्ली के पहलवान अरविंद को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

संजय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और हिमाचल प्रदेश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। इसके लिए वह प्रदेश सरकार के सर्वोच्च खेल सम्मान परशुराम अवार्ड से सम्मानित हैं।

वर्तमान में संजय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैड़ी में बतौर डीपीई सेवाएं दे रहे हैं। वह शारीरिक शिक्षा में पीएचडी डिग्री धारक हैं और अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश के नाम चुके हैं।

यदि आपको हमारी दी गई जानकारी पसंद आई है तो नीचे दिए फेसबुक के ऑप्शन पर क्लिक कर हमारा पेज फालो जरूर करे।