बधाई: नेशनल गेम्स में हिमाचल की बेटी का जलवा जारी, लगातार दूसरा गोल्ड जीता

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। गुजरात के गांधीनगर में चल रहे नेशनल गेम्स से हिमाचल के लिए एक और अच्छी खबर आई है। हिमाचल की सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।

इससे पहले शनिवार को 5,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में सीमा ने रजत पदक जीता था। गांधीनगर मैदान में 30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक नेशनल गेम्स हो रहे हैं।

चंबा जिले की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के छोटे से गांव रेटा की एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली सीमा ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है।

सीमा के नाम इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण और रजत पदक के अलावा चार नेशनल रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

इसके अलावा भारत सरकार की ओर करवाई जाने वाली खेलो इंडिया में भी स्वर्ण पदक जीत अपना प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

पेरिस ओलंपिक के अलावा अब उनका अगला लक्ष्य चीन में 2022 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *