UNA: बहसबाजी के बाद पति ने पहले ब्लेड से पत्नी फिर खुद को किया लहूलुहान

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के ऊना जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां गगरेट में पति ने ब्लेड से पहले पत्नी का गला रेता और बाद अपना गला भी काट लिया।

आवाजें सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो पति-पत्नी खून से लथपथ थे। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। हालत नाजुक देख उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा की नूरपुर तहसील के परगना गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पहले पत्नी के गले में ब्लेड से वार किया और बाद में अपना गला काटा।

पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह कमरे से जोर-जोर की आवाजें आने पर जब वह उनके कमरे में गया तो व्यक्ति के हाथ में शेविंग ब्लेड था।

वह पत्नी के गले पर वार कर रहा था। उसने उसे रोकना चाहा तो व्यक्ति ने उसी ब्लेड से अपने गले पर भी वार कर लिए। इस बीच वहां अन्य लोग भी पहुंचे।

वे उन दोनों को अस्पताल ले गए। नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *