
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के तारूवाला में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार 38 साल की कमलेश निवासी तारूवाला पिछले काफी समय से तनाव में थी।
महिला का उपचार हरियाणा के यमुनानगर से चल रहा था। रविवार देर शाम को महिला अपने कमरे में गई और फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि महिला फंदे से लटकी हुई थी।
परिजनों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गई। बेटा 12वीं कक्षा और बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है।