सात दिन में ही गहने-नकदी लेकर फरार हुई दुल्हनें, पकड़ी जाने पर सनसनीखेज खुलासा

demo pic

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। दो भाइयों से शादी करने के बाद इनकी दुल्हनें गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। मामला हिमाचल के कांगड़ा का है। शादी करने के बाद नकदी और गहने लेकर दुल्हनों के फरार होने के मामले में कांगड़ा पुलिस राजधानी के उपनगर टुटू में दबिश देकर दो महिलाओं को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

इनकी पहचान 30 साल की शिल्पा निवासी हमीरपुर और 24 साल की सीमा उर्फ रिजवाना बिहार निवासी के तौर पर हुई है। दोनों महिलाएं टुटू क्षेत्र में किराये के मकान लेकर अलग अलग रह रही थीं।

बताया जा रहा है कि इन महिलाओं ने जिला कांगड़ा के भवारना में दो भाइयों के साथ इन्होंने शादी की और बाद में गहने नकदी लेकर भाग गईं।

इससे पहले पुलिस इस मामले में शंभू मेहता को भी टुटू के ढांडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर चुकी है। बताया ज रहा है कि 18 नवंबर 2022 को भवारना थाने के परौर निवासी प्रकाश ने अपने बेटे कमल और अमन की शादी शिमला की दो लड़कियों से करवाई थी।

इसमें अमन की शादी सीमा और कमल की शादी अन्य लड़की के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता प्रकाश के मुताबिक शादी के एक हफ्ते बाद दोनों बहुएं नकदी सहित गहने लेकर भाग गईं।

इस दौरान उन्हें पता चला कि उनका पहले भी विवाह हो चुका था। उन्होंने 27 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके तीन दिन बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी मुकदमे में आरोपी शंभू को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने करीब 30 हजार रुपये की नकदी भी कब्जे में ली थी। इससे पूछताछ के आधार पर कांगड़ा पुलिस रविवार को दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए साथ लेकर गए हैं।

कांगड़ा पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक आरोपी शंभू मेहता ने प्रकाश को भरोसा दिलाया था कि वह उनके बेटों की शादी करवाएगा। इस बीच दोनों बेटों की शादी हो गई। एक हफ्ते में ही दोनों बहुएं नकदी और गहने लेकर घर से भाग गईं।

शिकायत पर पुलिस ने मामले में शंभू को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि इसने शिल्पा के माध्यम से दोनों युवकों की शादी करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *