
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर में चंडीगढ़ मनाली एनएच.21 पर कांगू में शिव मंदिर के पास जंगल में एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में पीपल के पेड़ के पास पड़े कंकाल को कब्जे में लिया। कंकाल के साथ कुछ कपड़े व जैकेट बरामद हुए हैं। पुलिस ने कंकाल को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचा दिया है।
जंगल में सर्च अभियान चलाते हुए इस कंकाल की पहचान पता करने के लिए कोशिश की गई लेकिन कुछ नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि एक बकरवाल ने यह कंकाल सबसे पहले देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कंकाल महिला का है या किसी पुरुष का है।
