ननद और भाभी की लड़ाई में चली गई घर के बुजुर्ग मुखिया की जान

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के मंडी में दर्दनाक घटना हो गई। यहां चैलचैक के क्षेत्र की एक पंचायत में शुक्रवार को एक परिवार की 2 महिलाओं की आपसी लड़ाई में बुजुर्ग की जान चली गई।

रिश्ते में ये दोनों महिलाएं ननद और भाभी है जिनमें किसी बात को लेकर खूब बहसबाजी चल रही थी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग इनमें बीचबचाव के लिए आया था। घर कर मुखिया अभी दोनों को समझाने ही लगा था कि उसे धक्का लग गया। इससे वह गिर गया और घायल हो गया।

अस्पताल ले जाने पर रास्ते में ही इसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को पहले भी 2 बार अटैक पड़ चुका था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *