जिसे मानता था गुरु, बहस के बाद उसी के पेट में घोंप दिया चाकू

 

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के हमीरपुर में बहसबाजी के बाद एक युवक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया। मामला नादौन का है।

यहां जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज परिसर में एक युवक ने जेसीबी चालक के पेट में चाकू मार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित को गंभीर अवस्था में हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय मुनीष राणा निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज में जेसीबी चालक का कार्य करता है। उसके पास एक अन्य युवक जेसीबी चलाना सीख रहा है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसके शिष्य नितेश के साथ मामूली बात को लेकर बहस हुई।

इस पर नितेश ने मुनीष को चाकू घोंप दिया। ये दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। बताया जा रहा है कि नितेश बुधवार को 3 दिन के बाद काम पर वापस लौटा था। जब मुनीष ने उसे पूछा कि वह इतने दिनों के बाद क्यों आया है तो नितेश बुरी तरह भड़क गया और दोनों में कुछ पलों तक चली बहस के दौरान नितेश आपा खो बैठा और उसने मुनीष के पेट में चाकू मार दिया।

यह मौके से फरार हो गया। घायल को अन्य कर्मचारियों व कंपनी के लोगों ने तुरंत हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *