तेजधार हथियार से महिला और उसके नौ साल के बेटे की हत्या

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के सिरमौर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पच्छाद उपमंडल की चमेंजी पंचायत में अज्ञात लोगों ने मां बेटे की एक साथ हत्या कर दी है। तेजधार हथियार से दोनों की हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार अनुसूचित जाति की 32 वर्षीय उर्मिला और उसके नौ साल के बेटे सक्षम की हत्या की गई है। इनके शव बरामद कर लिए गए है। महिला का पति मजदूर है जो वीरवार रात घर नहीं आया था।

रात हुई इस वारदात की जानकारी शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस थाना सराहां से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को दिए बयान में मृतक उर्मिला की देवरानी सुनीता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8ः30 बजे पानी भरने बावड़ी की तरफ जा रही थी।

इस बीच वह उर्मिला के घर पहुंची। जहां कमरे का दरवाजा खुला था और उर्मिला फर्श पर मृत पड़ी थी। फर्श पर चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। इसी कमरे में बिस्तर के एक कोने पर उसका बेटा सक्षम उल्टा पड़ा था जिसके सिर से खून टपक रहा था।

उसने तुरंत अपने पति और अन्य ग्रामीणों को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस भी चमेंजी पंचायत के चमेंजी.डढ़ेरा गांव पहुंची जहां पुलिस ने पाया कि दोनों की हत्या किसी ने तेजधार हथियार से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *