
हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के जिला कुल्लू से बड़ी खबर आ रही है। यहां जिला मुख्यालय कुल्लू के रामशिला के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है।
हादसे में दो लोग घायल है। हादसा वीरवार रात करीब 12 बजे हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों ट्रकों को भारी नुकसान हुआ है।

एक ट्रक बंदरोल सब्जी मंडी से सेब लेकर जा रहा था। हादसे के बाद सारा सेब सड़क पर बिखर गया है।
यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।