बधाईः हिमाचल की बेटी सोनाली बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, माता पिता है शिक्षक

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के कांगड़ा जिले के नगरोटा बंगवा के गांव ठारु गांव की सोनाली शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। इससे पूरे इलाके में खुशी की लहर है। सोनाली के माता पिता दोनों शिक्षक है।

सोनाली के पिता राजीव शर्मा अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं और माता एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। छोटा भाई सत्यम शर्मा कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

विद्यालय स्तर पर वह पढ़ाई के साथ टेबल टेनिस की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। सोनाली ने प्रारंभिक शिक्षा रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां से की है।

2018 में भारतीय सेना में मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज में प्रवेश पाया और पूरे देश में नौवें स्थान पर रहीं। चार साल का प्रशिक्षण भारतीय सेना के अंतर्गत आईएनएचएस कॉलेज मुंबई से पूरा किया।

इस दौरान वह कॉलेज की स्पोर्ट्स चेयरपर्सन भी रहीं और अपनी पढ़ाई के साथ.साथ खेल गतिविधियों को भी जारी रखा। 22 सितंबर 2022 को सेना में कमीशन हासिल किया और एक मार्च 2023 को आईएनएचएस कॉलेज से पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुईं। सोनाली अब सेना अस्पताल पुणे किरकी में सेवाएं देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *