शिमला में जलसंकट, पूर्व भाजपा पार्षद बोले-ये दो मंत्री जिम्मेदार

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। सर्दी, गर्मी के बाद अब बरसात के मौसम में भी शिमला शहर का जलसंकट खत्म होने की जगह लगातार गहराता जा रहा है।

शिमला की जनता पानी को तरस रही है। शहर में चौथे और पांचवें दिन पानी की सप्लाई हो रही है। शनिवार को भी आधे शहर में पानी नहीं दिया जाएगा।

पेयजल संकट के लिए भाजपा के अपने पार्षदों ने इस संकट के लिए अपनी ही सरकार के दो मंत्रियों को जिम्मेदार ठहरा दिया है।

सोशल मीडिया पर ये पार्षद अब खुलेआम अपने सरकार के मंत्रियों की पोल खोल रहे हैं। दो बार के भाजपा पार्षद रहे संजीव ठाकुर ने पेयजल संकट के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ धरने की चेतावनी दे डाली है।

संजीव ठाकुर की फेसबुक वॉल से

वहीं मनोनीत पार्षद रहे संजीव सूद ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर निशाना साधा है। अपने फेसबुक पेज पर संजीव सूद ने मंत्री और पेयजल कंपनी के अफसरों को भी जिम्मेदार ठहराया है।

संजीव सूद की फेसबुक वॉल से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *