हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली में गिरफ्तार

दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह समेत पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार सभी को विरला मंदिर पुलिस थाने में रखा गया है। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई और दिग्गज नेता भी शामिल थे।

प्रतिभा सिंह ने हाल ही में हिमाचल में हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। हिमाचल कांग्रेस को एकजुट करने और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी प्रतिभा सिंह कांग्रेस के पास बड़ा चेहरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *