JOBS ALERT: हिमाचल में बंपर भर्तियां, देखें किस जिले में कितने पद भरेंगे

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हिमाचल में जल्द ही बंपर भर्तियां होने जा रही है। सरकार ने जिला परिषद कैडर के तकनीकी सहायकों के 124 पद सृजित किए हैं।

इनको मिलाकर प्रदेश में 1,205 तकनीकी सहायकों के पद भरे जाएंगे। विभाग ने इस बारे में तैयारी कर ली है। पद की जिलावार सूची भी तैयार कर ली गई है। इस संबंध में जारी अधिसूचना सोमवार को राज्य के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

प्रदेश की 3,615 पंचायतों में 1,205 तकनीकी सहायक भर्ती होंगे।

यहां देखें किस जिले में कितने पद भरेंगे

बिलासपुर 59 तकनीकी सहायक

चंबा में 103

हमीरपुर में 82

 कांगड़ा में 271

किन्नौर में 24

कुल्लू में 76

लाहौल-स्पीति में 15

मंडी में 187

शिमला में 137

सिरमौर में 87

सोलन में 81

ऊना में 81

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *