
हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। शिमला के रोहड़ू से बड़ी खबर आ रही है। यहां सरास गांव में नौ साल के बच्चे की झूला झूलते समय गले में रस्सी फंसने से मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार सरास गांव निवासी रावत ने इस बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम सरास पहुंची तो मौका पर माता-पिता और स्थानीय लोग मौजूद थे।
मृतक बच्चे का शव कमरे में चादर से ढककर रखा था। मृतक के शरीर पर पुलिस जांच में कोई निशान नहीं मिले।
इसके बाद कपड़ों से भी मौत के कारण को कोई सबूत नहीं मिला। लोगों ने बताया कि बालक नाशपाती के पेड़ की शाखा में झूला झूलते समय प्लास्टिक की रस्सी से गले फंसने से बेहोश हो गया था।
पुलिस ने शव का रोहड़ू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है।