हिमाचल में आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा झटका, सैकड़ों कर्मचारी नौकरी से निकाले

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में 1844 कोरोना आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन कर्मचारियों को ईमेल के अलावा बर्खास्तगी के ऑर्डर घर भेजे गए हैं।

पत्र में इन कर्मचारियों को अस्पताल में नहीं आने के लिए कहा गया है। कोरोना काल के दौरान इन कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। कोरोना वार्ड के अलावा अस्पतालों की ओपीडी में इनकी नियुक्ति की गई थी।

लैब में मरीजों के टेस्ट करने का जिम्मा भी इन कर्मचारियों पर था। नौकरी से निकालने पर इन कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। मंगलवार को यह कर्मचारी सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे।

विधानसभा के भीतर विपक्ष के नेता और भाजपा विधायकों ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। सरकार से इन कर्मचारियों की नौकरी बहाल करने की मांग की गई।

भाजपा ने भी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने की मांग की। अब इन कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *