
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के जिला बिलासपुर के पुलिस थाना घुमारवीं के एक गांव में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान मनोहर लाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीते कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने वीरवार सुबह के समय अपनी लाइसैंसी बंदूक से खुद को छाती में गोली मार ली। घटना का पता चलते ही परिवार के सदस्य व आसपड़ोस के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे गए लेकिन तब तक व्यक्ति दम तोड़ चुका था।
ग्राम पंचायत प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस थाना घुमारवीं को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि बीती रात उसका पति खाना खाने के उपरांत सो गया था।
सुबह जब वह अपने काम में लगी हुई थी तो उसे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह दौड़ कर कमरे में पहुंची तो सामने उसके पति का शव पड़ा हुआ था और चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था।
मृतक मनोहर लाल ट्रैक्टर चलाता था। उसके 2 बच्चे भी हैं। बेटी 9वीं तथा बेटा छठी कक्षा में पढ़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक मनोहर लाल ने लगभग 15 दिन पूर्व जहर निगल लिया था। परिवार के लोग उसे गंभीर अवस्था में एम्स बिलासपुर लेकर गए थे। एम्स में 10 दिन तक उपचाराधीन रहा था।