MONSOON ALERT: हिमाचल के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल में आखिरकार मानसून दस्तक देने जा रहा है। झमाझम बारिश के साथ इसी हफ्ते से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं।

रविवार से मौसम बदलेगा। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 जून को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मानसून के प्रवेश होने का पूर्वानुमान जताया है।

 27 से 29 जून तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया है। लोगों से नदी-नालों के समीप नहीं जाने की अपील की गई है।

29 जून को प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए जारी हुआ है।


शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बिलासपुर में सबसे अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हिमाचल के कुछ जिलों में मानसून 27 जून तक प्रवेश कर सकता है। 29 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून के पहुंचने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *