शिमलाः अफसर की बंदूक से निकली गोली कांस्टेबल की टांग पर लगी, हालत गंभीर

Demo pic

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। राजधानी शिमला के जुन्गा में प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं ट्रेनी अधिकारियों को बंदूक चलाने के दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान अचानक एक एचएएस अधिकारी का निशाना चूक गया।

अधिकारी के बंदूक से निकली गोली सीधे एक पुलिस कांस्टेबल की टांग पर लग गई जिससे कांस्टेबल बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में घायल कांस्टेबल को तुरंत उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है।

कांस्टेबल की पहचान हेमराज के तौर पर हुई है। डॉक्टरों ने ऑप्रेशन के बाद टांग से गोली बाहर निकालनी पड़ी है। कांस्टेबल की हालत काफी गंंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा बुधवार को 12 बजे के आसपास सामने आया है। छोटा शिमला थाना के तहत पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *