
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के मंडी जिला के पधर की ग्राम पंचायत चुक्कू के पपलाहण में रंगड़ों के हमले से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। इन्हें एंबुलैस से सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया गया है।
यहां कुछ लोग उपचार के बाद घर लौट आए हैं, वहीं कुछेक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। बताया जा रहा है कि तरेहड़ गांव की कुछ महिलाएं और युवक शनिवार सुबह जंगल से लकड़ी लेने गए थे।
इस दौरान अचानक रंगड़ों ने उन पर हमला कर दिया। सभी लोग बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वापस घर पहुंचे। घर पहुंचते ही उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद सभी को एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया गया।