
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 2 मई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 1 और 2 मई को प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश और अंधड़ चलने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। राजधानी शिमला और आसपास भागों में शुक्रवार को हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। दोपहर बाद यहां बारिश भी दर्ज की गई।