सीएम ने दिए संकेत, जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार, इस जिले से बनेंगे मंत्री

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दे दिए हैं। कैबिनेट विस्तार पर सीएम ने कहा है कि कैबिनेट विस्तार कभी भी और किसी भी समय हो सकता है। जब भी संभावना होगी आज के दिन तो नहीं, लेकिन शुक्रवार को होगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों के तीन पद खाली हैं। माना जा रहा है कि कांगड़ा से इस बार दो और विधायक मंत्री बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। लेकिन ये अनुभवी विधायक होंगे या नए चेहरों को मौका मिलेगा, इस पर सबकी नजर है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट में 12 सदस्य हो सकते हैं। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश में वर्तमान में सात मंत्री हैं। ऐसे में तीन और मंत्री बनाए जाने हैं।

सूत्रों की मानें तो सीएम इस संबंध में हाल ही के नई दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस आलाकमान से भी चर्चा कर चुके हैं। कांगड़ा जिले से भी बार.बार मंत्री बनाने की मांग उठ चुकी है।

कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह खुद कई बार कांगड़ा जिले की अनदेखी की बात कह चुकी हैं।
बजट सत्र से पहले विधानसभा उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है।

इसके बारे में भी आगामी दिनों में निर्णय लिया जाना है। विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए मंडी जिले से एकमात्र धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर का नाम चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *