
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शिमला के रोहड़ू में पांगला पुल के पास पब्बर नदी में एक नेपाली व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस के अनुसार मृतक 25 वर्षीय विनोद, गांव शिवालय वार्ड नंबर 6 जिला जाजरकोट अंचल बेरी नेपाल का रहने वाला था।
यह अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ जुब्बल में एक व्यक्ति के पास पिछले 2 वर्ष से मजदूरी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि मृतक दिन के समय मछली पकड़ने के लिए पब्बर नदी में आया था।
यहां मछली पकड़ने के लिए एक बिजली पोल से तार जोड़ी हुई मिली है। माना जा रहा है कि यह करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान इसे भी करंट लग गया।
इसके पास एक बैग भी मिला है, जिसमें कुछ मरी मछलियां भी मिली है।
