ब्रेकिंग: रामपुर में जला दो मंजिला मकान, बुजुर्ग महिला की मौत, कई पशु भी मरे

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के रामपुर से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां खलती गांव के दो मंजिला मकान में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला समेत कई मवेशियों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार आगजनी की यह घटना सोमवार देर रात की है। गांव में रहने वाले पूर्व उप प्रधान के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई।

इसके चलते पूर्व उप प्रधान की मां झुलस गई। इनकी मौत हो गयी। साथ ही 2 गाय और 5 भेड़ें भी बुरी तरह झुलस गई। इनकी बाद में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। यह क्षेत्र सड़क से दूर है, इसलिए दमकल की गाड़ियां भी मौके पर नहीं पहुंच पाई है।

आगजनी की इस घटना में लाखों का नुकसान हो गया है। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *