कार और टैंपो में जोरदार टक्कर, 80 साल की बुजुर्ग महिला की मौत, चार घायल

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के उना में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रामपुर हरोली पुल पर टैंपो और कार के बीच हुई टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए है।

मृतका की पहचान 80 साल की ललड़ी निवासी रतनी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के समय रामपुर हरोली पुल पर दोनों वाहनों में आमने सामने टक्कर हो गई।

इस टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि टैंपो को भी काफी क्षति पहुंची। हादसे के बाद मौेके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनका उपचार चल रहा है।

वहीं, घायल महिला रत्नी देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *