
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के कुल्लू से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां आउटर सिराज की दुराह पंचायत के कलोग डवार्च मार्ग पर रविवार सुबह एक कार खाई में जा गिरी।
हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो युवक रविवार सुबह कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। सुबह 11 बजे कलोग डवार्च मार्ग पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
इससे गाड़ी सड़क से दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। पता लगते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को घटनास्थल से निकाला।
पुलिस के अनुसार इस हादसे में 17 साल के निखिल निवासी गांव शमोह और 22 साल के जितेंद्र निवासी गांव लगोणी, उपतहसील नित्थर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कैसे हुआ, इसकी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
NOTE: हिमाचल की हर अपडेट जानने के लिए नीचे दिए फेसबुक के आप्शन पर जाकर हमारा पेज लाइक करना न भूलें
