
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शिमला के सुन्नी में हुए एक सड़क हादसे में 30 साल के युवक की मौत हो गई। इसकी पहचान मनोज कुमार कोहबाग शिमला के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि धामी बसंतपुर संपर्क मार्ग पर बागीपुल के पास यह हादसा हुआ है। ट्रक चालक मनोज बागीपुल में एक व्यक्ति का सामान छोड़कर घर लौट रहा था।
घर में मनोज इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बागीपुल के एक किलोमीटर आगे ट्रक अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे सैंज खड्ड में जा गिरा।
चालक अकेला ही था। रात को यह हादसा हुआ लेकिन इसका पता रविवार सुबह करीब 9ः30 बजे चला। सूचना मिलने पर सुन्नी थाना से हेड कांस्टेबल चमन घटनास्थल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बाद में स्थानीय लोगों की मदद से मनोज को सड़क तक पहुंचाया और स्वास्थ्य केंद्र सुन्नी अस्पताल ले गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता को सौंप दिया है।