
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के ऊना के बसोली में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका सिमरनजीत 35 साल की थी।
पुलिस के अनुसार महिला का पति काम के लि सुबह पंजाब चला गया। इसके बाद महिला के 11 और 8 साल के दोनों बच्चे भी स्कूल चले गए।
जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तो उन्होंने मां को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को इसका पता चला। महिला को फंदे से नीचे उतारा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।