कैबिनेट: विक्रमादित्य समेत युवा मंत्रियों को मिले बड़े महकमे, देखें किसे क्या मिला?


हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल में कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। इसमें युवा मंत्रियों को कई बड़े महकमे थमाए गए हैं।

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य सभी विभाग रहेंगे जो मंत्रियों को नहीं दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री धनीराम शांडिल के पास स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, श्रम एवं रोजगार विभाग रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार के पास कृषि और पशुपालन विभाग रहेंगे। कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान को उद्योग, संसदीय मामले और आयुष विभाग दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी को राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास विभाग दिया गया है।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री होंगे जबकि विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण विभाग और खेल विभाग देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *