
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के जिला शिमला के चौपाल में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अंगीठी की गैस से दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मरने वाला 38 साल जिया लाल शर्मा पुत्र देवी राम गांव धमराह वीपीओ मझौली तहसील कुपवीं का रहने वाला था। इसके अलावा उसका मामला सीता राम बेहोशी की हालत में मिला है।
इसका सोलन अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि अंगीठी की गैस से जिया लाल की मौत हुई है। सीता राम अपने भांजे जिया लाल के घर आया था। दोनों ने रात को खाना आया और कमरे में जाकर सो गए।
कमरे में ही सर्दी से बचने के लिए अंगीठी भी रखी थी। अगली सुबह परिजनों ने देखा तो होश उड़ गए। दोनों बेसुध अवस्था में पड़े थे।
आनन फानन में दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरधार ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जिया लाल को मृत घोषित कर दिया।