इंतजार खत्म, कल सुबह शपथ लेंगे सीएम सुखविंद्र कैबिनेट के 6 मंत्री, तैयारी शुरू

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। प्रदेश की नई सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है।

रविवार सुबह करीब 6 मंत्रियों को राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। ये मंत्री कौन होंगे, आज रात तक इनकी सूची भी जारी हो जाएगी।

राजभवन सचिवालय ने शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार शाम को दिल्ली के दो दिवसीय दौरे से शिमला लौट आए हैं।

बताया कि कांग्रेस हाईकमान को मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की सूचना दे दी गई है।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल को मंत्रियों के नामों की सूची सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *