हिमाचल में कड़ाके की ठंड, स्कूलों की टाइमिंग बदली, 7 से बिगड़ेगा मौसम

Social Media image

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 6 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 जनवरी से उच्च व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी भागों में बारिश हो सकती है।

7 से 9 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आना लगातार जारी है। बुधवार रात को प्रदेश के 12 क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। आधा हिमाचल धुंध की आगोश में है। 

ऊना में ठंड के बाद बदली स्कूलों की टाइमिंग
ऊना में सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का समय सुबह साढ़े 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश जिले के सरकारी तथा निजी क्षेत्र के सभी प्राथमिक, माध्यमिक तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 6 से 31 जनवरी तक लागू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *