दर्दनाक: सामान्य प्रसव के बावजूद महिला की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के ऊना से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद अचानक महिला की मौत हो गई। इसकी मौत के बाद सोमवार दोपहर बाद परिजनों ने एनएच पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। शहर के रेडलाइट चौक पर डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ।

गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कड़ी मशक्कत करके एएसपी, डीएसपी व एडीसी ने परिजनों को समझाकर शांत करवाया। इसके बाद जाम खोला गया।

बताया जा रहा है कि रविवार को गगरेट की महिला का सामान्य प्रसव अस्पताल में हुआ था। इसके पति का कहना है कि प्रसव के बाद उनकी पत्नी ठीक थी, लेकिन बाद में ब्लीडिंग होने पर तबीयत बिगड़ गई।

उसे फिर से अंदर ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टर ने अचानक पत्नी को पीजीआई रेफर कर दिया गया। जांच के लिए साथ डॉक्टर भी गईं। पीजीआई पहुंचने पर महिला को मृत घोषित किया गया।

सोमवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे पीजीआई से ऊना पहुंचे परिजनों ने रेड लाइट चौक में शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। हालांकि, बाद में जाम खुलवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *