
हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल में सोमवार को ताजा हिमपात हुआ है। शिमला समेत प्रदेश के कई जिलों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।
बर्फबारी से प्रदेश भर में 128 सड़कें बंद हो गई हैं। कई जगह गाड़ियां फंस गई है। पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी के बाद सैलानी भी इनका रुख करने लगे हैं
किन्नौर और काजा में सुबह से बर्फ बारी होने से शीतलहर बढ़ गयी है। यहां कई इलाकों में देर रात से बर्फबारी जारी है।
मंडी ज़िला के शिकारी देवी, कमरुनाग और शैटाधार में मौसम की पहली बर्फ़बारी होने से पहाड़ सफेद हो गए हैं। प्रसाशन ने 1 से 3 इंच तक बर्फ़बारी दर्ज की है।
नवम्बर में हुई बर्फ़बारी ने पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहली बर्फबारी से सराज की जंजैहली शिकारी देवी सड़क अवरुद्ध हो गई है।
