![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/07/Rain-in-Shimla-_Blog-Financial-Times-1200-1024x538.jpg)
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
31 अक्तूबर व 1 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।
चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। 2 व 3 नवंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। ऐसे में ठंड और बढ़ने वाली है।