
हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकनों का दौर जारी है। शुक्रवार को भी कई बड़े नेताओं ने नामांकन भरे हैं जिसमें सभी प्रत्याशी अपनी संपत्ति का विवरण भी दे रहे हैं।
शुक्रवार को नामांकन करने वाले नेताओं में विक्रमादित्य का नाम सबसे ऊपर है जिनकी पास सबसे ज्यादा सम्पति है। विक्रमादित्य राज परिवार से है । ऐसे में ज्यादा सम्पति होना स्वाभाविक है।
शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह के पास करीब 96.97 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें दो लाख रुपये नगदी के अलावा सोने, चांदी के गहने, वाहन, एलआईसी और बैंक में सेविंग के तौर पर 6.97 करोड़ की चल संपत्ति भी शामिल हैं।
इतनी सम्पति के मालिक होने के बाद भी विक्रमादित्य जनता से आम आदमी की तरह मिलते है, उनके काम करते हैं। इसी कारण लोगों के दिल मे अलग जगह बना ली हैं।
कसुम्पटी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज करीब 1.62 करोड़ की संपत्ति है। इनमें 62 लाख रुपये बैंक खाते में जमा राशि, गहने आदि की कीमत शामिल है। सबसे ईमानदार नेताओं में भारद्वाज का नाम आता है।
कसुम्पटी से कांग्रेस प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक अनिरुद्ध सिंह भी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास करीब दो किलो सोना, 20 किलो चांदी और जमीन समेत करीब 7.46 करोड़ की संपत्ति है। हालांकि, देनदारी भी करीब 6 करोड़ से ज्यादा है।
जनारथा 4 करोड़, संजय 1.45 करोड़ के मालिक
शिमला शहरी से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा के पास छह गाड़ियां हैं। गहने, बैंक राशि, जमीन समेत कुल साढ़े चार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
शाहपुर में भाजपा की प्रत्याशी सरवीण चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया करोड़ों के मालिक हैं। सरवीण चौधरी के पास 45,61,022 रुपये और उनके पति के पास 35,92,437 रुपये की चल संपत्ति है।
सरवीण के पास 33 लाख 13 हजार रुपये के आभूषण भी हैं। उनके पति के पास तीन लाख की चेन और अंगूठियां हैं। सरवीण के पास इस समय 92 हजार रुपये कैश और उनके पति के पास 25 हजार की नकदी है।
सरवीण के पास 88,62,348 रुपये और उनके पति के पास चार करोड़ 11 लाख, 21 हजार 539 रुपये की अचल संपत्ति है।
कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के पास 24,86,815 रुपये और 37,62,112 रुपये की चल संपत्ति है। जबकि पठानिया के पास दो करोड़ 43 लाख 90 हजार 800 रुपये और उनकी पत्नी के पास दो लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
विधायक राकेश जम्वाल की सालाना आय 2017-18 के मुकाबले बढ़कर 22.31 लाख हो गई है। 2017 में उनके पास कुल 1,77,85,829 चल संपत्ति और 85 लाख की अचल संपत्ति थी।
राकेश जम्वाल के पास कुल 1.40 करोड़ और पत्नी के पास 19, 06,792 की चल संपत्ति है। इसमें दो वाहन भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त करीब 2.13 करोड़ की अचल संपत्ति है। उन पर करीब 44.71 लाख की देनदारी है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक किशोरी लाल के विभिन्न बैंकों और अन्य सोसायटी आदि में एक करोड़ 19 लाख 51 हजार और 874 रुपये जमा हैं।
इसी प्रकार किशोरी लाल के पास तीन करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है। उनके पास एक लाख 10 हजार रुपये के गहने और पत्नी के पास चार लाख के सोने के गहने हैं। उनके पास 23 लाख के करीब दो गाड़ियां हैं।
मुल्क राज प्रेमी के पास 59 लाख 56 हजार रुपये जमा है। उनके पास तीन लाख 50 हजार और पत्नी मीरा के पास पांच लाख के गहने हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने वाले तिलक राज तीन करोड़ 70 लाख की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं तथा 39 लाख रुपये का लोन है। इसके अतिरिक्त 22 लाख 5 हजार 973 रुपए बैंकों में जमा है।
शिमला शहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद भी करीब 1.45 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं
Know your candidate नाम से चुनाव आयोग ने एक एप बनाई है जिसमे आप भी अपने नेता के बारे में सबकुछ जान सकते है। गूगल प्ले स्टोर से इसे डाऊनलोड किया जा सकता है।