5 साल में दोगुना हुई सीएम जयराम की संपत्ति, कांग्रेस का ये उम्मीदवार उनसे भी अमीर

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मिशन रिपीट के लिए सीएम जयराम ने भी अपना नामांकन भर दिया है। इस नामांकन के साथ सभी उम्मीदवारों को अपनी संपत्ति समेत सारा ब्योरा भी जमा करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री जयराम के परिवार के पास कुल 6.28 करोड़ की संपत्ति है। पांच साल में यह संपत्ति करीब तीन करोड़ बढ़ी है। 2017 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने 3.27 करोड़ की कुल संपत्ति बताई थी। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी छवि बेदाग है।

नामांकन के दौरान नकदी 41000 और उनकी पत्नी के पास 39500 थी। चल संपत्ति 1 करोड़ 79 लाख 48 हजार 614 रुपये है। पत्नी के पास 1 करोड़ 28 लाख 05 हजार 747 रुपये हैं। सीएम के पास सेविंग्स के नाम पर 10 पॉलिसियां हैं। एक ही इनोवा गाड़ी है जिसकी लागत 13.50 लाख है। इसके अतिरिक्त अन्य चल अचल संपत्तियां भी हैं। 2017 में उनके पास एक स्कॉरपिओ गाड़ी भी थी जिसे बेच दिया गया है।

मुख्यमंत्री के पास तीन सोने की चेन जिनकी कीमत तीन लाख 10 हजार और उनकी पत्नी के पास 375 ग्राम सोना है। इसकी कीमत 17 लाख है। इससे पहले यह 12 लाख और पांच लाख थी। मुख्यमंत्री की ओर से सात लाख की संपत्ति खरीदी गई है।

मुख्यमंत्री के ऊपर 26 लाख 88 हजार 280 का हाउस लोन है। 21 लाख 52 हजार 553 रुपये का आयकर मुख्यमंत्री ने दिया है। इनकी बेटियों के पास 44.44 लाख की संपत्ति है। मंडी में खेती की जमीन मंडी में ही सात बिस्वा में बना एक घर भी जयराम ठाकुर के नाम पर है।

मुख्यमंत्री ने अपने घर का मौजूदा बाजार मूल्य 65 लाख रुपये बताया है। शिमला में भी एक घर जो मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी दोनों के नाम पर है। चुनाव हलफनामे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद को किसान बताया है।

मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाले वेतन, किराया, ब्याज से होने वाली कमाई और किसानी को जयराम ठाकुर ने आय का जरिया बताया है। मुख्यमंत्री की पत्नी डॉक्टर हैं। उनकी बेटी भी एमबीबीएस हैं। पत्नी की आय वेतन, किराये और ब्याज से होती है। मुख्यमंत्री की बेटी को ब्याज से कमाई होती है।

उध्र, बल्ह में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और उनकी धर्मपत्नी करोड़ों के मालिक हैं। इनके पास 14 करोड़ 52 लाख 1 हजार 264 रुपये की अचल संपत्ति है और इनकी पत्नी के पास 39 लाख 62 हजार 163 रुपये की अचल संपत्ति है।

4 लाख 81 हजार 624 और 31 लाख 04 हजार 889 चल संपत्ति है। बैंक में प्रकाश चौधरी के पास 101000 और उनकी पत्नी के पास 31000 रुपए नकदी है। प्रत्याशी के पास बैंकों में 122156 रुपए जमा हैं।

यूकों बैंक शिमला में 345 एसबीआई लूणापानी नेरचौक में 121811 रुपये हैं। उनकी पत्नी के खाते में 289812 रुपए हैं। इनमें एसबीआई नेरचौक में 196 बग्गी पीएनबी में 9502 भंगरोटू पीएनबी 1277 और पीएनबी नेरचौक पीपीएफ खाते में 278837 रुपये जमा हैं।

पोस्टल सेविंग के नाम पर इनकी पत्नी के पास 58000 एलआइसी 121260, 29547, 70741, 232000, 15048, 100000, 77976 रुपए हैं। उनकी पत्नी के ही नाम पर करीब 1083000 का ऋण है।

प्रकाश चौधरी के पास 258468 और उनकी पत्नी के पास 765268 के आभूषण हैं। उन पर 353599748 और पत्नी पर 4016151 ऋण है। वह एचपीयू से एमए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *