बागवानों को बड़ा झटका, सेब के दामों में भारी गिरावट, फ्रासबीन से भी कम हो गए रेट

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में सेब के दामों गिरावट जारी है। अब अदाणी एग्रो फ्रेश लिमिटेड कंपनी ने सेब खरीद के दाम अब सात रुपये तक प्रतिकिलो घटा दिए है। इस सीजन की यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है। इससे सेब के दाम फ्रासबीन से भी कम हो गए है।

फ्रासबीन इन दिनों दिल्ली की आजादपुर मंडी में 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। सोमवार से कंपनी एक्स्ट्रा लार्ज 41, लार्ज मीडियम स्मॉल 68, एक्स्ट्रा स्मॉल 60, एक्स्ट्रा एक्स्ट्रा स्मॉल 52 और पित्तू 41 रुपये किलो के दाम पर सेब खरीदेगी। 20 दिन में कंपनी 11 रुपये तक सेब खरीद के दाम घटा चुकी है

उधर, सरकारी मंडियों में भी सेब के दाम एक सप्ताह में 300 से 400 रुपये तक प्रति पेटी गिर चुके हैं। एक और किसान और बागवान संगठन निजी कंपनियों पर सख्ती और मंडियों में बेहतर रेट की मांग कर रहे हैं दूसरी ओर लगातार दामों में गिरावट आ रही है।

उंचाई वाले इलाकों से इन दिनों सेब का तुड़ान जोरों पर है। रोजाना हजारों पेटियां मंडी में पहुंच रही हैं। शिमला से बाहर भी कुछ बागवान सेब भेज रहे हैं। लेकिन रेट इतने कम हो गए हैं बागवानों को नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *