ब्रेकिंग: हिमाचल पुलिस के हजारों जवानों को सीएम जयराम ने दिया बड़ा तोहफा

Demo pic

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के हजारों पुलिस कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने इनके लिए तोहफों का पिटारा खोल दिया है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों का वार्षिक वर्दी भत्ता 3675 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

कहा कि राज्य पुलिस देश की सबसे अनुशासित और समर्पित पुलिस बलों में से एक है, जोकि प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए गर्व की बात है।

कहा कि प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल की अवधि में पुलिस कर्मियों के विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पद भरे गए हैं और 2500 से अधिक पुलिस कर्मियों को पदोन्नत किया गया है। कहा कि पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई पुलिस चौकियां और पुलिस स्टेशन खोले गए हैं।

कांगड़ा जिले के नूरपुर में एक नया पुलिस जिला बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस उपअधीक्षक के 16 पदों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में स्तरोन्न्त करने का निर्णय लिया है।

इससे पुलिस बल में पदोन्नतियों के ठहराव को दूर करने में मदद मिलेगी। कहा कि प्रौद्योगिकी में तेजी से हो रही प्रगति की चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस बल को तैयार रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में राज्य पुलिस विभाग को सुदृढ़ किया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान पुलिस बल को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस विभाग को 350 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *