शुभकामनाएं: रचना गुप्ता बनी राज्य लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग की रचना गुप्ता नई अध्यक्ष बन गई हैं। निदेशक विजिलेंस आईएएस अधिकारी राकेश शर्मा, धर्मशाला से कर्नल राजेश शर्मा और चौपाल से डॉ. ओपी शर्मा को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश सरकार ने बुधवार देर शाम को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। अब वीरवार सुबह 8:30 बजे राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अध्यक्ष और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार 7 अगस्त 2022 को 62 वर्ष की आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त हुए थे।

रचना गुप्ता लोकसेवा आयोग में बतौर सदस्य करीब चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। अब इनकी नियुक्ति छह वर्षों के लिए हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *