युवाओं के लिए खुशखबरीः हिमाचल पुलिस में होगी कांस्टेबल की भर्ती, भरे जाएंगे 1226 पद

Demo pic

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल पुलिस में भर्ती होने का इंतजार कर रहे प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। प्रदेश पुलिस जल्द ही 1226 कांस्टेबलों की भर्ती करने जा रही है।

इसमें 877 पुरुष और 292 महिला कांस्टेबल, 57 ड्राइवरों की भर्ती होनी है। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को वित्त विभाग के समक्ष रखा है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग के इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने विवरण मांगा है।

सभी जिलों से आगामी पांच सालों को ध्यान में रखते हुए कांस्टेबलों के पदों की भर्ती को लेकर विवरण मांगा गया है। पुलिस महकमे में कांस्टेबलों के सैकड़ों पद रिक्त हैं।

जिलों में पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इन पदों के भरे जाने से कर्मचारियों का अतिरिक्त काम का बोझ कम हो जाएगा। माना जा रहा है कि अगले दो महीने के भीतर इसकी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *