हिमाचल में निकली सरकारी नौकरियां, 276 पदों पर भर्ती, 14 तक कर सकेंगे आवेदन

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। लंबे समय से हिमाचल में सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है।

एचआरटीसी से इसकी शुरुआत हो गई है। यहां अनुबंध आधार पर चालकों के 276 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार चालकों के पदों को लेकर आवेदन कर सकते हैं।

इसके आवेदन फार्म निगम की वैबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध होंगे। चालकों के पदों को लेकर गैर.जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवार 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवार 14 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। निगम ने चालक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। आवेदक के पास भारी परिवहन वाहन यानी एचटीवी लाइसैंस और तीन वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

सामान्य वर्ग में 98 पद भरे जाएंगे। सामान्य वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 27 और सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानी के 13 और सामान्य खिलाड़ी वर्ग में 7 पद भरे जाएंगे।

इसी तरह अनुसूचित जाति में 50 पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त अनुसूचित बीपीएल में 9 और अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी के 5 पद भरे जाएंगे। इसी तरह अनुसूचित जनजाति में 11 पद, अनुसूचित जनजाति बीपीएल में 5 पद भरे जाएंगे।

इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग में 28 पद भरे जाएंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल में 19 और अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानी में 4 पद भरे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *