हमीरपुरः महिला की संदिग्ध मौत, घर के पीछे खेत में पेड़ से लटकी मिली, पति ने दिया ये बयान

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के हमीरपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बिझड़ी के बड़ागांव क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

महिला शव घर से 50 मीटर दूर खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। 42 साल की इस महिला का पति पेशे से ड्राइवर है। महिला अपने पीछे एक लड़का और लड़की छोड़ गई है।

मृतका के पति ने बताया कि रात को जब उसकी नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। सोचा कि वह पशुओं को चारा डालने गई है और वह सो गया। जब सुबह वह उठा तो भी महिला कमरे में नहीं थी।

जब उसे ढूंढने का प्रयास किया तो घर से करीब 50 मीटर पीछे खेत में एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पंचायत प्रधान और पुलिस को दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह मामला आत्महत्या का नहीं नहीं लग रहा। मौके पर महिला के पैर जमीन से छू रहे थे। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *