
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के मंडी मंडी के धन्यारा गांव में मंगलवार देर शाम बादल फटने से भारी नुकसान हो गया। स्थानीय लोगों की कई बीघा जमीन बह गई और कई सड़कें भी ढह गई।
कई कारें मलबे में दब गईं। रात होने के चलते नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। करला गांव में अधिक तबाही हुई है। यहां पर लोगों और प्रशासन ने करीब चार घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
पंचायत प्रधान मीरा देवी ने बताया कि बादल फटने से कई लोगों की कई बीघा जमाीन बह गई। सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए। शिमला में भी मंगलवार शाम को बादल झमाझम बरसे।
हमीरपुर और कांगड़ा और मंडी में अंधड़ और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बुधवार को भी बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 17 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।