रिबन कटाई पर बहस, बारातियों ने फोड़े दुल्हन के चाचा-ताया के सिर, वापस दौड़ाई बारात

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के कांगड़ा जिले में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में रिबन कटाई को लेकर बहसबाजी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा पक्ष के लोग मारपीट पर उतर आए और दुल्हन के चाचा और ताया को लहूलुहान कर दिया।

इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया और बारात को बैरंग लौटा दिया। पुलिस के अनुसार यह घटना विकासखंड फतेहपुर की पंचायत मिंता की है।

यहां प्रोल गांव में बुधवार शाम दूल्हे की बारात पहुंची थी पूरी तैयारियां हो चुकी थी। गेट पर रिबन कटाई की रस्म चल रही थी।

इसी बीच बहसबाजी शुरू हो गई। फिर मारपीट शुरू हो गई और दूल्हा पक्ष के लोगों ने हाथापाई कर दी। इसमें दुल्हन के चाचा और ताया जख्मी हो गये।

इसके बाद दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन को ले जाने पर अड़ गए। इसी बीच दुल्हन खुद सामने आई और दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद बरात वापस लौट गई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष के मारपीट करने वाले लोगों पर केस दर्ज करवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *