
हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। शिमला के सर्कुलर रोड पर लक्कड़ बाजार के पास एक कार हादसे में 26 साल के युवक की मौत हो गई। इसके साथ कार में बैठा दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मृतक की पहचान रोहित पुत्र मस्त राम निवासी मिडल सांगटी समरहिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित आईजीएमसी में उपचाराधीन अपने भाई को खाना लेकर जा रहा था।
इसी दौरान यह हादसा हो गया। इसका भाई गिरकर दो दिन पहले ही घायल हुआ है। यह अस्पताल में भर्ती था।दोनों भाइयों को अभी शादी नहीं हुई थी।
घायल युवक का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। देर शाम करीब छह बजे हुए इस सड़क हादसे में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के समय कार में दो युवक ही सवार थे।
रोहित मूलतः बिलासपुर का रहने वाला था।