हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल की नई कांग्रेस सरकार में सात जनवरी को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह शुक्रवार सुबह धर्मशाला लौटेंगे।
मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना को देखते हुए राजभवन सचिवालय शपथ की तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को शपथ समारोह के आयोजन की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
माना जा रहा है कि जिला कांगड़ा से सुधीर शर्मा, चौधरी चंद्र कुमार, जिला सिरमौर से हर्षवर्द्धन चौहान, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, बिलासपुर से राजेश धर्माणी और कुल्लू से सुंदर ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय है।
जिला शिमला से विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह के बीच कड़ा मुकाबला चला हुआ है। सोलन से धनीराम शांडिल और रामकुमार चौधरी भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।
प्रदेश सरकार के इतिहास में छठी बार राज्य मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री नहीं होगी। वर्ष 1967, 1980, 1985 1990 और 1998 में बनी सरकारों में भी आधी आबादी की मंत्रिमंडल में भागीदारी नहीं थी।