
हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर अनिल गोयल अब कालका जी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा के चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे।
अलका लांबा के करीबी रहे अनिल पहले भी उनके साथ हिमाचल समेत कई राज्यों में प्रचार की कमान संभाल चुके है। दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से अलका लांबा को कांग्रेस की ओर से टिकट मिलने पर पार्टी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया कॉर्डिनेटर अनिल गोयल ने उन्हें बधाई दी है।
कहा कि अलका लांबा कर्मठ और जनसेवी नेता हैं। वे जनता के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रही हैं। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। उनका जनसेवा को लेकर समर्पण कालकाजी की जनता के लिए फायदेमंद साबित होगा। वे जनता की नेता हैं।
अनिल गोयल ने कहा कि अलका लांबा ने राजनीतिक जीवन में हमेशा ईमानदारी और निडरता से काम किया है। उनके नेतृत्व में कालकाजी क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी अलका लांबा के नेतृत्व में कालकाजी सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
अनिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर अलका लांबा को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता अलका लांबा को अपना आशीर्वाद और समर्थन देगी।
गोयल ने कहा कि अलका का पार्टी का टिकट मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। 9 राज्यों में बतौर कॉर्डिनेटर अपनी सेवाएं दे चुके अनिल गोयल दिल्ली विधान सभा में भी प्रचार का जिम्मा संभालेंगे व कालकाजी अलका लांबा के लिए प्रचार करेंगे।