हनुमान टिब्बा गए थे चार पर्वतारोही, बर्फबारी में फंसे, दो की चली गई जान, सात दिन बाद मिले शव

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के हनुमान टिब्बा में लापता हुए दो पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए गए है। इनके शव हनुमान टिब्बा के रास्ते में टेंटु गली नामक स्थान में बर्फ में दबे मिले है। बताया जा रहा है कि 25 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने इने ढूंढा है।

ये चार पर्वतारोही कुछ दिन पहले ही हनुमान टिब्बा की ओर गए थे। तीन पर्वतारोही मनाली जगतसुख के रहने वाले थे जबकि चौथी महिला पर्वतारोही कर्नाटक की रहने वाली है।

नौ जुलाई को मौसम खराब होने के बाद यह फंस गए। इन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना दी थी। एसडीएम मनाली ने रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी। दो पर्वतारोही विशाल और कर्नाटक की लड़की हर्षा गणपति पाल को रेस्क्यू कर लिया था जबकि जोनी और रवि का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद दो दिन पहले जगतसुख से 25 सदस्यों की रेस्क्यू टीम हनुमान टिब्बा की ओर गई। शुक्रवार और शनिवार को अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान से दो टीमें भेजी गईं।

रविवार को सुबह दोनों के शव बरामद हुए। दोनों युवक ग्लेशियर की खाई में फंसे थे। वहां हिमस्खलन हुआ था। रेस्क्यू दल को पहले रस्सी मिली जिसके आधार पर सर्च अभियान शुरू हुआ। सुबह दोनों के शव निकाले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *